दूसरे वीडियो में प्रिया ने ऊंगलियों पर लोड किया किस तो मच गया हंगामा, देखें वीडियो

प्रिया प्रकाश वारियर
प्रिया प्रकाश वारियर।

आरयू इंटरटेनमेंट डेस्‍क। 

अपने पहले ही वीडियो से लाखों लोगों के दिलों पर छाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का वैलेंटाइन वीक में एक नया वीडियो आज सामने आया है। कॉलेज के क्‍लॉस रूम में शेख अदाओं वाला उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है।

अपने दूसरे वीडियो में एक बार फिर वो अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को स्‍मॉइल पास करने के साथ ही आंखों से शरारत करती नजर आ रही है। दूसरी ओर टीचर क्‍लॉस रूम में पड़ा रही है तो उनके पीठ पीछे प्रिया अपने किस को ऊंगलियों पर लोड करती हुई नजर आ रही। फिर क्‍लॉस में ही बैठे ब्‍वॉयफ्रेंड के ऊपर अपने ऊंगलियों पर लोड की हुई किस को फॉयर कर देती है। जिसके बाद ब्‍वॉयफ्रेंड इस वीडियो में भी उनकी आदाओं से घायल हो जाता है।

दरअसल, यह वीडियो प्रिया की आने वाली फिल्म ओरु अदार लव का टीजर है जो रिलीज किया गया है। इस टीजर में एक बार फिर से प्रिया का जहां कातिलाना लुक देखा जा सकता है। वहीं उनके फिल्‍मी ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ उनकी केमेस्‍ट्री भी गजब की दिखायी गयी है।

मां ने जताई चिंता

प्रिया प्रकाश ने जहां एक साथ फैंस की बाढ़ देख उनके प्‍यार के लिए उन्‍हें शुक्रिया कहा है। वहीं उनके घरवालों को इससे चिंता होने लगी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए प्रिया की मां प्रीथा ने बताया कि इस तरह रातों-रात फेमस होनें से उन्हें प्रिया की फिक्र हो गई है।

संजय लीला भंसाली के साथ करना चाहती हैं काम

बताते चलें कि केरल के त्रिचूर के विमला कॉलेज से बी.कॉम कर रही प्रिया प्रकाश की फिल्म तीन मार्च को रिलीज हो रही है। वहीं एक इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश ने अपनी इच्‍छा के बारे में बात की है। उन्‍होंने पद्मवात और देवदास जैसी कई फिल्‍मों को बनाने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्‍छा जतायी है। उनकी इस इच्‍छा के बाद समझा जा रहा है कि रातो-रात सोशल मीडिया पर हंगामा मचाने के साथ ही गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में बड़ी-बड़ी एक्‍ट्रेस को पीछे छोड़ने वाली प्रिया के साथ काम करने के लिए संजय लीला भंसाली भी जरूर सोचेंगे।

https://twitter.com/twitter/statuses/962601178683998208