सुकमा में नक्सलियों का IED हमला, ASP शहीद, कई जवान घायल

नक्सली हमला
शहीद जवान एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों ने एक बार फिर आइईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया। इस विस्फोट में कोंटा डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए, जबकि अन्य जवान घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ये धमाका डोंडरा गांव के समीप हुआ, जब सुरक्षा बल इलाके में नक्सल बंद के मद्देनजर गश्त पर निकले थे। घायल एएसपी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज कोंटा अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किए 16 नक्सली, हथियार बरामद

ये पहली बार नहीं है जब नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट का सहारा लिया हो। छह जनवरी 2025 को बीजापुर जिले में एक बड़े नक्सली हमले में आठ सुरक्षा जवानों और एक नागरिक चालक की जान गई थी। करीब 60 से 70 किलो विस्फोटक का उपयोग कर यह हमला किया गया था, जो पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें- बीजापुर में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल