आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित एग्जाम का रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार लगभग 2.33 गुना यानी कुल 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यपान एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
साथ ही यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 भी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा आठ, नौ एवं दस जून को कुल छह पालियों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32679 पदों को भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें- नीट एग्जाम पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI, NTA व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, कटऑफ अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट ही डीवी/ पीएसटी के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम अर्हता अंक हासिल करने, परंतु कटऑफ से कम अंक होने पर उम्मीदवारों को डीवी/ पीएसटी में बैठने की अनुमति नहीं होगी। न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 30 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 25 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 25 प्रतिशत और एससी व एसटी के लिए 20 प्रतिशत है।
ऐसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस का रिजल्ट
यूपीपीआरपीबी की ऑफिशिल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, कांस्टेबल परीक्षा 2025 – परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 जांचें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
डीवी-पीएसटी 17 अगस्त को
वहीं पात्र अभ्यर्थियों के डीवी/ पीएसटी का आयोजन 17 अगस्त, 2026 से किया जाएगा। इसके लिए स्थान, तिथि एवं समय की विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जल्द जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।




















