UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल

शक्ति दुबे

आरयू वेब टीम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल हैं। तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग हैं। चौथे नंबर पर शाह मार्गी चिराग और पांचवे नंबर पर आकाश गर्ग हैं।

यूपीएससी परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। टॉप में शक्ति के अलावा दूसरे, 6वें, और 7वें स्थान पर भी महिलाएं हैं।

टॉप टेन में उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें-

1. शक्ति दुबे (Shakti Dubey)
2. हर्षिता गोयल (Harshita Goyal)
3. डोंगरे अर्चित पराग (Dongre Archit Parag)
4. शाह मार्गी चिराग (Shah Margi Chirag)
5. आकाश गर्ग (Aakash Garg)
6. कोमल पुनिया (Komal Punia)
7. आयुषी बंसल (Aayushi Bansal)
8. राज कृष्ण झा (Raj Krishna Jha)
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल (Aditya Vikram Agarwal)
10. मयंक त्रिपाठी (Mayank Tripathi)

यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सेवा एग्जाम का नोटिफिकशन जारी

कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत सात जनवरी 2025 से हुई थी।

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आइएएस, आइपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया।

कुल 1129 पदों में 180 वैकेंसी आइएएस की है। 55 वैकेंसी आइएफएस और 147 आइपीएस की हैं। सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए के 605 और ग्रुप बी सर्विसेज के 142 पद हैं। कुल वैकेंसी में 455 पद अनारक्षित हैं। 109 पद ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग के लिए हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC के नतीजे घोषित, टॉप फोर में सभी लड़कियां