यहां सालों से जल रही आग, झरना भी नहीं बुझा पाया

झरना

आरयू इन्‍टरनेशनल डेस्‍क।

प्रकृति अपने अंदर अनगिनत रहस्‍य समेटे हुए है। दुनिया भर में आज भी इंसानी दिमाग उसके कई सवालों के सामने बेबस नजर आ रहा है। ऐसा ही उदाहरण बनी है न्‍यूयॉर्क में जल रही एक आग। यह कोई मामूली आग नहीं है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्‍योंकि आग का सबसे बड़ा दुश्‍मन पानी भी आज तक उसे बुझा नहीं पाया। इस आग के ऊपर से हमेशा झरना बहता रहता है।

महाप्रलय आने पर खत्‍म होगी इंटरनल फ्लेम!

चेस्‍टनट रिज काउंटी पार्क में सालों से जल रही इस आग को इंटरनल फ्लेम फॉल्‍स के नाम से भी जाना जाता है। लोग इसे दैवीय चमत्‍कार मानते हैं। यह आग कब से जल रही इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है।

हालांकि इसके बुझने को लेकर यह मान्‍यता है कि धरती पर महाप्रलय आने के समय ही यह आग समाप्‍त होगी। झरने की बीच जलती आग काफी मशहूर है। इस रहस्‍यमयी नजारें को देखने के लिए दुनिय भर से लोग पहुंचते हैं।

झरना

वैज्ञानिको ने किया दावा…

बरसों से जल रही इस आग पर कई शोध भी हो चुके हैं, लेकिन लोगों को सौ प्रतिशत संतुष्टि देने वाला जवाब आज तक वैज्ञानिक नहीं खोज सके। एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि झरना वाली चट्टानों से मिथेन गैस निकलती है।

किसी ने कभी आग लगाई होगी जो गैस की वजह से आज तक नहीं बुझी। हालांकि स्‍थानीय लोग वैज्ञानिकों के तर्क से पूरी तरह से संतुष्‍ट नहीं हैं।