भाजपा मंत्री पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, लखनऊ में प्रदर्शन कर की विजय शाह को जेल भेजने की मांग

कर्नल सोफिया
कर्नल सोफिया। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद विजय शाह विपक्ष के निशाने पर आ गए है। इसी कड़ी में गुरुवार को लखनऊ में कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल जेल भेजने की मांग की।

दरअसल कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा के कैबिनेट मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित शाह और शहजाद आलम के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

यह भी पढ़ें- कर्नल सोफिया पर भाजपा नेता के विवादित बयान पर CJI सख्‍त, फटकार लगाकर कहा मंत्री हैं सिर्फ इसलिए

जहां कांग्रेस शहर अध्यक्ष शहजाद आलम ने कहा कि विजय शाह मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री हैं और उनका कर्नल सोफिया के प्रति दिया गया बयान काफी शर्मनाक है। आगे कहा कि विजय शाह ने अपने अभद्र बयान में नारी शक्ति को कमजोर करने का काम किया है आम जनता सोच रही है कि छोटी मानसिकता के लोगों को भाजपा कैसे मंत्री का पद सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि तत्काल सरकार इसमें हस्तक्षेप करे। उन्हें तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजे।

वहीं अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है, जिसमें मांग की गई है कि मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए और उन्हें जेल भेजने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- कर्नल सोफिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा के मंत्री विजय शाह को तुरंत बर्खास्‍त करे सरकार: सचिन पायलट