एयर शो के दौरान फाइटर जेट तेजस क्रैश, पायलट की मौत, दुबई में हुआ बड़ा हादसा

तेजस क्रैश
क्रैश होने के बाद आग का गोला बना तेजस।

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। दुबई एयर शो 2025 के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जब भारतीय लड़ाकू विमान एचएएल तेजस फ्लाइट डिस्प्ले के दौरान क्रैश हो गया। ये हादसा उस समय हुआ जब तेजस प्रदर्शन उड़ान के लिए टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही अचानक नियंत्रण खो बैठा। विमान तेजी से नीचे की ओर आया और जमीन से टकराते ही जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गया। इस हादसे में पायलट की भी मौत होने की बात आज शाम सामने आयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक दुबई के अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जहां एयर शो चल रहा था। जहां
एयर शो डेमोंस्ट्रेशन के समय हादसा हुआ है। दोपहर 2:10 बजे तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया है। डेमोंस्ट्रेशन को रोकने के बाद एयरपोर्ट पर काले धुएं का गुबार उड़ता हुआ नजर आया, जिसे एयर शो स्थल पर मौजूद हजारों लोगों ने अपनी आंखों से देखा। कई दर्शक, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, घटना के बाद सदमे में नजर आए।

बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। पायलट की भी मौत होने की बात सामने आ रही है। एयर शो अधिकारियों ने पुष्टि की कि दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए फ्लाइट डिस्प्ले रोक दिया गया और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।

हादसा होते ही इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और सिचुएशन को हैंडल करने की कोशिश की है। भीड़ में बड़ी मात्रा में बच्चे और बूढ़े बी शामिल थे, जिनको हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स तेजस दुबई एयरशो के समय क्रैश हुआ है।

यह भी पढ़ें- वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर खेत में क्रैश, दोनों पायलट शहीद

तेजस विमान भारत में निर्मित हल्का लड़ाकू विमान है, जो अपनी तेज प्रदर्शन क्षमता और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस बड़े एयर शो पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- टेकऑफ करते ही अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन बिल्डिंग पर क्रैश, पूर्व मुख्‍यमंत्री समेत 242 यात्री थे सवार