सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की 20.26 करोड़ की संपत्ति कुर्क, चल रहे फरार

संपत्ति कुर्क
प्रशासन ने लगवाए बोर्ड।

आरयू वेब टीम। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ने वालीं हैं। झांसी जिलाधिकारी के आदेश पर एसएसपी के नेतृत्व में गैंग बनाकर अपराध को अंजाम देने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत की पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 20.26 करोड़ की संपत्ति जिला प्रशासन ने कुर्क कर ली है। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने डुगडुगी पिटवा कर संपत्ति को कुर्क करते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम प्रशासनिक टीम ने मेडिकल कॉलेज के पीछेकरगुवा मन्दिर के पीछे सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की अपराध से अर्जित बीस करोड़ की संपत्ति को कुर्क करते हुए उस पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। दीप नारायण सिंह पर हाल ही में मोठ थाना में डकैती और रंगदारी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे में आरोपित पूर्व विधायक फरार चल रहे हैं, जबकि इस मामले में दो आरोपितों अनिल यादव ओर अशोक गोस्वामी जेल जा चुके हैं।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इसके पूर्व दो दिन पहले गैंगस्टर में वांछित होने पर पूर्व विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनकी बीस करोड़ 52 लाख की संपत्ति पर कुर्क होने का नोटिस जारी कर दो दिन में हाजिर होने की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें- ED ने कुर्क की गायत्री प्रजापति के परिवार की संपत्ति

गौरतलब है कि न्यायालय/जिलाधिकारी झांसी ने गैंगस्टर एवं समाज विरोधी कामों के अधिनियम, 1986 के आदेश के अनुपालन में राज्य सरकार बनाम दीपक उर्फ दीपनारायण पुत्र बलभद्र सिंह, निवासी ग्राम बुढ़ावली, थाना मोंठ, जनपद झांसी द्वारा अवैध एवं अनियमित ढंग से अर्जित कुल रुपये 20,26,52,260/- (बीस करोड़ छब्बीस लाख बावन हजार दो सौ साठ रुपये) की चल/अचल संपत्तियों को जब्त/कुर्क का आदेश दिया था। जिसका पालन करते हुए शनिवार को अभियुक्त दीपक उर्फ दीपनारायण की तीन विभिन्न स्थानों (भगवन्तपुरा, करगुंवा जी एवं पनगुआं) पर स्थित जब्त की गई संपत्तियों को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क किया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी की यूपी जीत से भाजपा नहीं कर सकती बिहार की बराबरी: अखिलेश