IPL 2026 से पहले राममंदिर दर्शन करने अयोध्या पहुंची LSG टीम, की पूजा-अर्चना

एलएसजी
रामलला के दर्शन करने के बाद फोटो खिचवाती एलएसजी टीम।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। आइपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम शनिवार, 21 मार्च को भगवान राममंदिर के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला की पूजा-अर्चाना की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे।

आइपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची और रामलला के दर्शन किए। टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे इस दौरान मंदिर परिसर में एलएसजी की खिलाड़ियों, स्टाफ और मालिक का जोरदार स्वागत हुआ। मंदिर के कर्मचारियों ने पूजा-पाठ के बाद सभी को मंदिर में घुमाया और नवनिर्मित मंदिर के दर्शन कराए। जहां खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया।

इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। खिलाड़ियों ने आगामी सीजन में शानदार प्रदर्शन और ट्रॉफी जीतने की कामना की। दर्शन और पूजा के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें- इकाना स्टेडियम पर 28.42 करोड़ का टैक्स बकाया, निगम ने जारी किया नोटिस

दरअसल ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आइपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद लखनऊ की टीम पांच अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, नौ अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें- LSG ने बदला जर्सी का कलर, लाल रंग को बताया प्रतिस्पर्धा का प्रतीक