CDS का कार्यभार संभाल जनरल सुब्रमणि ने कहा, सैन्य ‘थिएटराइजेशन’ प्लान को लागू करना है प्राथमिकता

जनरल सुब्रमणि
जनरल सुब्रमणि। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। पाकिस्तान और चीन मामलों के एक्सपर्ट के रूप में मशहूर जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। राजा सुब्रमणि महत्वाकांक्षी सैन्य ‘थिएटराइजेशन’ प्लान को लागू करने और तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने का प्राथमिक दायित्व दिया गया है। जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है।

सीडीएस का पदभार ग्रहण करने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा कि हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियार सिस्टम के डेवलपमेंट, उनको सेना में शामिल करने और सेनाओं के एकीकरण की दिशा में में तेजी काम करेंगे। हमारी सेनाओं ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में लगातार प्रोफेशनलिस्म और निर्णायक क्षमता का प्रदर्शन किया है।

साथ ही कहा कि हम अपने भारत की संप्रभुता बनाए रखने और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ ‘मैं भारत के नागरिकों को आश्वासन देना चाहता हूं कि सशस्त्र बल, समर्पण, साहस, सम्मान और प्रोफेशनलिस्म के साथ देश की सेवा करना जारी रखेंगे।’

यह भी पढ़ें- केंद्र ने CDS की नियुक्ति के लिए नियमों में किया बदलाव, अब इस आधार पर होगा अपॉइंटमेंट

बता दें कि जनरल सुब्रमणि, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत थे। पिछले साल 31 जुलाई को सेना उप प्रमुख के पद से जनरल सुब्रमणि रिटायर हुए थे। वहीं अपने 40 साल से ज्यादा के करियर में जनरल सुब्रमणि ने अलग-अलग तरह के संघर्षों और भू-भागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, कमांड, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई पदों पर रह चुके हैं।

जनरल सुब्रमणि ने एक जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना के उप प्रमुख के तौर पर और मार्च, 2023 से जून, 2024 तक सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS-माहे, सेना की ताकत में बड़ा इजाफा