टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

टीम इंडिया

आरयू स्पोर्ट डेस्क। श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया बिना साई सुदर्शन के ही श्रीलंका गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि सुदर्शन आठ अगस्त को श्रीलंका जाएंगे। वे बेंगलुरु स्थित सीओई में रिहैब से गुजर रहे थे, लेकिन शनिवार को वह इस अहम सीरीज से बाहर हो गए।

साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत है. उन्होंने ने रिहैब प्रक्रिया शुरू कर दी थी, और बल्लेबाजी व फील्डिंग का अभ्यास भी कर रहे थे, लेकिन अभी भी उन्हें कुछ समस्या है जिसके कारण वह श्रीलंका सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बीसीसीआइ ने अभी साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही भारतीय बोर्ड सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी।

भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। बताया गया था कि सुदर्शन इस मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे, और प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध रहेंगे, हालांकि अब साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर साई सुदर्शन की जगह किसे टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। उन्हें रिप्लेस करने के दो बड़े दावेदार हैं। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत संभालेंगी कप्‍तानी की कमान, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी डार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त (2026), गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले।
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त (2026) सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो।

यह भी पढ़ें- CSK ने BCCI से की RCB की शिकायत, डोसा-इडली वाले गाने के माध्‍यम से अपमानित करने का लगाया आरोप