साउथ अफ्रीका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, स्मृति मंधाना करेंगी कप्‍तानी

बीसीसीआइ
फाइल फोटो।

आरयू स्पोर्ट डेस्क। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआइ) ने इंडियन वीमेंस टीम का साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए सोमवार को ऐलान कर दिया है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली टीम में चोट से उबरने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की तीनों स्क्वाड में वापसी हो गई है। बीसीसीआइ के के ऐलान के मुताबिक नौ दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दुनिया के स्‍टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस के लिए जारी किया इमोशनल Video

इस चयन की बड़ी बात ये है कि तीनों फॉर्मेट्स की टीम में जेमिमा रॉड्रिग्स की वापसी हुई है। जेमिमा चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर थीं। उनके अलावा टीम में अमनजोत कौर की भी वापसी हुई है। अमनजोत को टी20 टीम में मौका मिला है।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया

टेस्ट स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, रिचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), श्री चरणी, स्नेह राना, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता, सायली सतघरेवनडे।

वनडे स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरलीन देओल, रिचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता, सायली सतघरे।

टी20 स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे।

जानें सीरीज का शेड्यूल

एकलौता टेस्ट, 9 दिसंबर, सेंट जॉर्ज पार्क

पहला वनडे, 16 दिसंबर, पार्ल

दूसरा वनडे, 19 दिसंबर, केप टाउन

तीसरा वनडे, 22 दिसंबर, ब्लोमफोंटेन

पहला टी20, 26 दिसंबर, बेनोनी

दूसरा टी20, 29 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम

तीसरा टी20, 30 दिसंबर, पोटचेफस्ट्रूम।

बता दें टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका में अच्छा रिकॉर्ड है। साल 2018 में टीम इंडिया आखिरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेली थी, जहां उसे 2-1 से जीत मिली थी। साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम ने 11 में से छह मैच जीते हैं, चार में हार मिली है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 में जरूर टीम इंडिया को करारी हार मिली थी।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्‍टर, BCCI ने प्रज्ञान ओझा को दी जिम्मेदारी