अब 16 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, उन्‍नाव-आजमगढ़ व कुशीनगर समेत दस जिलों के बदले कप्‍तान

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में लगातार तबादले का दौर जारी हैं। कल सात आइपीएस और 57 पीपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद गुरुवार को भी बड़ा फेरबदल हुआ। योगी सरकार ने 16 आइपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए आजमगढ़, देवरिया, अलीगढ़, उन्नाव, कुशीनगर, प्रतापगढ़, औरैया, सोनभद्र, हरदोई और अंबेडकरनगर के भी एसपी बदले दिए गए हैं। इस तरह दस जिलों के पुलिस कप्‍तान एक ही झटके में बदल दिए गए।

यह भी पढ़ें- UP में आठ IPS अफसरों का तबादला, तीन जिलों के बदले कप्तान

जारी आदेश के मुताबिक आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जबकि जयप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ से पुलिस अधीक्षक उन्नाव, संजीव सुमन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक देवरिया, नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ में नवीन तैनाती मिली है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-
आइपीएस तबादलायह भी पढ़ें- चार आइपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, विजय सिंह मीना को लखनऊ से भेजा गया सीतापुर