गुजरात में बोले PM मोदी, दुनिया के दर्जनों देशों में चलेंगे मेक इन इडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

पीएम मोदी
कार्यक्रम में बोलते पीएम मोदी।

आरयू वेब टीम। गणेश उत्सव के इस उल्लास में आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड हमारे उस लक्ष्य की ओर एक बड़ी छलांग है। आज से भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सौ देशों को एक्सपोर्ट की जाएंगी। साथ ही आज हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोल मैन्युफैक्चरिंग की भी शुरुआत हो रही है।’ ये दिन भारत और जापान की मैत्रीपूर्ण संबंध को भी एक नया आयाम दे रहा है। अब दुनिया के दर्जनों देशों जो ईवी चलेगी उसपर मेक इन इंडिया लिखा होगा।

उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को हंसलपुर में ई-विटारा को एस्पोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को संबोधित कर कही है। ये मारुति की पहली इलेक्ट्रानिक कार है, जो कि भारत में ही निर्मित की गई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज गणेश उत्सव है और आज भारत की ‘मेक इन इंडिया’ यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। ये ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

मोदी ने कहा कि यह एक तरह से 13 साल किशोरावस्था की शुरुआत का प्रतीक है और किशोरावस्था पंख फैलाने का काल होता है। यह सपनों को उड़ान देने का काल होता है, और किशोरावस्था में ढेरों सपने पनपते हैं। मुझे खुशी है कि आज मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है, यानी आने वाले दिनों में मारुति नए पंख फैलाएगी और नए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता की कहानी के बीज लगभग 13 साल पहले बोए गए थे। साल 2012 में जब मैं मुख्यमंत्री था, तो हमने हंसलपुर में मारुति सुजुकी को जमीन आबंटित की थी।

यह भी पढ़ें- टैरिफ ऐलान के बीच PM मोदी ने कहा, ‘किसानों का हित सर्वोच्च, मुझे इसकी व्यक्तिगत बड़ी कीमत पड़ेगी चुकानी’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास लोकतंत्र की शक्ति है। भारत के पास जनसांख्यिकी का लाभ है। हमारे पास कुशल कार्यबल का एक बहुत बड़ा पूल भी है, इसलिए यह हमारे प्रत्येक भागीदार के लिए जीत की स्थिति बनाता है। सुजुकी जापान आज भारत में निर्माण कर रहा है, और यहां बनी कारों को वापस जापान निर्यात किया जा रहा है। ये न केवल भारत और जापान के बीच संबंधों की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि भारत में वैश्विक विश्वास को भी दर्शाता है। एक तरह से मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। साथ ही कहा कि अब दुनिया भर के दर्जनों देशों में जो इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे, उन पर मेड इन इंडिया लिखा होगा।

यह भी पढ़ें- विकास परियोजनाओं की सौगात देकर PM मोदी ने कहा, कश्मीर की घाटी से जुड़े भारत के रेल नेटवर्क