आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवार ने इस साल ये परीक्षा पास की है।
परीक्षा के टॉपर-
| 1 | अनुज अग्निहोत्री |
| 2 | राजेश्वरी सुवे एम |
| 3 | अकांश ढुल |
| 4 | राघव झुनझुनवाला |
| 5 | ईशान भटनागर |
| 6 | जिनिया अरोड़ा |
| 7 | ए. आर. राजा मोहिद्दीन |
| 8 | पक्षल |
| 9 | आस्था जैन |
| 10 | उज्ज्वल प्रियांक |
फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ मार्क्स प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल सिलेक्शन सहित अलग-अलग स्टेज में क्वालिफाई करने के लिए जरूरी कम से कम मार्क्स दिखाते हैं।
ऐसे करें चेक
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर मौजूद यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां कैंडिडेट्स को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।
सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा।
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
यह भी पढ़ें- UPSC ने बदले CSE 2026 के नियम, IAS–IFS चयनित उम्मीदवारों को दोबारा नहीं मिलेगा मौका
दरअसल यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम का रिजल्ट नवंबर 2025 में अनाउंस किया गया था। मेन एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक हुआ था। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम पास किया, उन्हें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस और दूसरी सेंट्रल सर्विसेज (ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’) में सिलेक्शन के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया। मेन एग्जाम के मार्क्स छह फरवरी, 2026 को जारी किए गए थे।




















