आरयू वेब टीम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं कक्षा (सेशन 2025-26) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार रिजल्ट तय समय से लगभग एक महीने पहले जारी किया गया है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। जारी रिजल्ट के मुताबिक 10वीं में 93.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। हालांकि इस एग्जाम में हर बार की तरह लड़कियों ने फिर बाजी मारी है।
आंकड़ों की बात करें 94.99 प्रतिशत फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़के 92.6 प्रतिशत पास हुए। क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन अव्वल रहा। दरअसल परीक्षा 17 फरवरी से दस मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी। इस साल पहली बार दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की गई थी। मार्कशीट, सर्टिफिकेट डिजिटल लॉकर में उपलब्ध होंगे। स्कूलों को पहले ही छात्रों के लिए पिन दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें- सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, देखें टॉपर की लिस्ट
सीबीएसई कक्षा 10वीं के 2026 के रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 2025 में 95.00 प्रतिशत था। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत इस साल 92.69 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 92.63 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है, जबकि ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत इस बार 87.50 प्रतिशत रहा, जो 2025 के 95.00 प्रतिशत से कम है।


















