UP के कई जिलों में छठ पूजा के अवसर पर अवकाश घोषित

अवकाश घोषित

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश के कई जिलों के जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान करते हुए 16 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 16 नवंबर को और उससे ठीक एक दिन पहले 15 नवंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लगातार दो दिनों की छुट्टी का पूरा लाभ मिलेगा।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश  के अनुसार गोरखपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 नवंबर 2026 को जिले के सभी प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आइसीएससी और अन्य सभी बोर्डों के शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसी तरह गाजीपुर, कुशीनगर और कई अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा छठ पर्व पर अवकाश के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, स्व-वित्त पोषित और मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

लगातार दो दिन स्कूल बंद रहने से बच्चों और शिक्षकों में खुशी की लहर है, जिससे परिवार के लोग बिना किसी भागदौड़ और तनाव के पूरी खुशी के साथ छठ महापर्व के अनुष्ठान संपन्न कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के स्कूल-कालेज व यूनिवर्सिटीज में शुक्रवार को रहेगी छुट्टी, जानें वजह