प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट समेत नौ PCS अफसरों का तबादला, जाने किसे कहां मिली तैनाती

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हो गया। गुरुवार की देर शाम नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और मुख्य राजस्व अधिकारी स्तर के अ​फसरों को इधर से उधर किया गया है। इनमें प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा, दो एसडीएम, दो अपर नगर आयुक्त, एक प्रधान प्रबंधक और एक मुख्य राजस्व अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा दो अफसर प्रतीक्षारत थे, जिन्हें तैनात दी गई है।

नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रयागराज में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात विनोद कुमार सिंह को प्रमोशन देते हुए मीरजापुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। साथ ही विनोद कुमार सिंह की जगह अब मुरादाबाद में नगर मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी का महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे विनय कुमार सिंह को प्रयागराज का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात गुलशन को बलिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है, बलिया में स्थानांतरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार पाल को लखनऊ मुख्यालय में उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय भेजा गया है, जबकि भदोही में एसडीएम पद पर तैनात बरखा सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM

इस दौरान प्रतीक्षारत चल रहे अविनाश कुमार गौतम को आजमगढ़ में एसडीएम बनाया गया है, जबकि अभिषेक वर्मा को फर्रुखाबाद में एसडीएम बनाया गया है। वहीं कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत अमृता सिंह को अमेठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। वाराणसी नगर निगम में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम में नगर आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती