यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS व 23 PCS अफसरों का तबादला

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने 15 आइएएस अफसरों और 23 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। जबकि कई वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। वहीं नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादले की लिस्ट के मुताबिक डॉ. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक के पद पर तैनात थे। जबकि ध्रुव खाड़िया को मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा बनाया गया है। ध्रुव खाड़िया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर थे। वहीं विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। वह अब तक मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा के पद पर थे। जबकि नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है। वह अब तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा के पद पर थे। वहीं अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले निदेशक, पंचायती राज के पद पर तैनात थे। प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ के पद पर थे।

वहीं खनन और चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया गया है।माला श्रीवास्तव को सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर थे। जेरीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। वह इससे पहले विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर थीं।

यह भी पढ़ें- 35 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ-वाराणसी समेत कई कमिश्‍नरेट में बदले अफसर

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा से जुड़े दो प्रमुख पदों पर भी बदलाव किया गया है। अर्चना गहरवार को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। वहीं रीना सिंह को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद प्रशासनिक, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन और विकास प्राधिकरण से जुड़े कई विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

 23 पीसीएस अफसरों बदले

वहीं यूपी सरकार ने पीसीएस कैडर के 23 अफसरों का भी तबादला कर दिया है। शासन की जारी लिस्ट के मुताबिक कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर,  लवी त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।

यहां देखे पूरी लिस्ट-

तबादला

यह भी पढ़ें- यूपी में 13 PCS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती