आरयू वेब टीम। यूपी के पूर्व मंत्री और मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस में वापसी की है। दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्याल में पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व मंत्री ने कहा कि एक बागवान फिल्म आई थी उसमें कहता है ये बुड्ढा किस काम का, आज मैं कहता है ये बुड्ढा बहुत काम का है।
श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हूं, पिछली बार कम मार्जिन से मैं हार गया। राजनीति का मतलब है सेवा और ये सोच सिर्फ कांग्रेस के अंदर। लोग जाति और धर्म की बात करते है, लेकिन राहुल गांधी एकमात्र नेता है जो मानववाद की बात करते हैं।
इसके साथ ही नगर पालिका चेयरमैन रहे हाजी रेहान खान जी सहित उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में नेताओं और उनके सहयोगियों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जबकि आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़, पत्रकार रजत टंडन भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा मुझे वो दिल्ली वापस चाहिए जिसमें में बड़ी हुई थी। मुझे ग्रीन क्लीन और सेफ दिल्ली चाहिए और वो सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। देश में एकमात्र नेता है जो ऑथेंटिक है वो है राहुल गांधी, उन्होंने कभी कैमरा के लिए आंसू नहीं बहाए।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले अजय राय की छुट्टी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा, इमरान मसूद को भी मिली जिम्मेदारी
इस दौरान कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम अगला चुनाव जरूर जीतेंगे, यूपी में बड़ा परिवर्तन होगा। यूपी में कल आराधना मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है, कोई पार्टी आत्मघाती कदम क्यों उठाएगी। सोच समझ के निर्णय लिए जाते है, अजय राय का भी सम्मान रहेगा। पार्टी हित में फैसले लिए जाते है इसीलिए लिए गए है।


















