आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किए हैं। इनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, सचिव विकास प्राधिकरण और अन्य पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इन अफसरों को नई जिम्मेदारियां देते हुए अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण लिस्ट के अनुसार, पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर, दिनेश को अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या और सौरभ सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज और अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा फेरबदल, 14 IAS व 34 PCS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
साथ ही कंचन, उप जिलाधिकारी, मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट की जिम्मेदारी मिली है। जबकि सूरज कुमार यादव को विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर बनाया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-



















