यूपी में बड़ा फेरबदल, 14 IAS व 34 PCS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आइएएस और 34 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सोमवार को सामने आई लिस्ट के मुताबिक तीन जिलों के मुख्य विकास अफसरों (सीडीओ) समेत कई मंडलों के अपर आयुक्तों को नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को अब उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। उनकी जगह राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। साथ ही आइटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) का विशेष सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- छह PCS अफसरों का तबादला, सुशील प्रताप सिंह पर शासन ने जताया पहले से ज्‍यादा भरोसा, दी LDA सचिव की जिम्‍मेदारी

वहीं लखीमपुर खीरी के सीडीओ अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

जानें किसे कहा मिली तैनाती

अफसरों का तबादला

अफसरों का तबादलायह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अफसरों का तबादला, जाने किसे मिली कहां तैनाती