यूपी में पांच IAS अफसरों का ट्रांसफर, दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM बांदा, LDA OSD समेत 17 PCS भी बदले

वेंकटेश्‍वर लू

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कई बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। शनिवार को यूपी में आइएएस अधिकारियों का तबादला हुआ हैं। ट्रांसफर लिस्ट में पांच अधिकारियों का नाम है, जिनमें दिव्य प्रकाश गिरि, कृष्ण कुमार और दुर्गा शक्ति नागपाल का नाम भी शामिल है। साथ आज सुबह व देर रात कुुल 17 पीसीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया गया है।

आइएएस के तबादले के मुताबिक दुर्गा शक्ति नागपाल विशेष सचिव चिकित्सा विभाग उत्तर प्रदेश से बांदा जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि दिव्यप्रकाश गिरी को विशेष सचिव खाध्य एवं रसद विभाग को स्टाफ ऑफिसर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं संयुक्‍ता समद्दार को आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर दिल्ली की जिम्‍मेदारी मिली हैै।

यह भी पढ़ें- कई IG-DIG समेत यूपी में 15 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

साथ ही आइएएस कृष्ण कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन स्थानांतरण विचाराधीन सदस्य न्यायिक परिषद को उनके पूर्ववर्ती पद पर ही नियुक्‍त किया गया। वहीं आनंद कुमार विशेष सचिव संस्कृति विभाग यूपी को सदस्य न्यायिक परिषद बनाया गया है।

वहीं आज सुबह चार पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। आज किए गए तबादले के अनुसार पीसीएस अधिकारी गमबीर सिंह को एडीएम सिटी गाजियाबाद बनाया गया है। विपिन सिंह को एडीएम प्रशासन गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राकेश कुमार सिंह को एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया है। वहीं एडीएम गाजियाबाद ऋतु सुहास को अपर निदेशक स्थानीय निकाय भेजा गया है। इसके अलावा देर रात यूपी में एलडीए के ओएसडी अरुण कुमार सिंह समेत 13 पीसीएस अधिकारियों की भी कुर्सी शासन ने बदल दी हैै

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले-

– अरुण कुमार सिंह ओएसडी एलडीए से एडीएम वित्‍त बाराबंकी की जिम्‍मेदारी मिली है।
– इस तरफ श्मशाद हुसैन मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर से अपर आयुक्त मेरठ।
– राकेश सिंह एडीएम वित्त बाराबंकी से एडीएम प्रशासन रायबरेली।
– शैलेंद्र मिश्रा एडीएम वित्त भदोही से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर।
– जयनाथ मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)गोंडा से उप निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय लखनऊ।
– महेश प्रकाश एसडीएम अम्बेडकरनगर से सीआरओ गोंडा।
– नीता यादव सीआरओ बस्ती से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ।
– ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एसडीएम बहराइच से सीआरओ बस्ती।
– वीरेंद्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट जालौन से एडीएम वित्त भदोही।
– रामप्रकाश एसडीएम आगरा से सिटी मजिस्ट्रेट जालौन।
– अनूप कुमार सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर से एडीएम सिटी आगरा।
– मंगलेश दुबे एसडीएम बलरामपुर से सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर।
– देवेंद्र प्रताप सिंह अपर आयुक्त सहारनपुर से एडीएम वित्त बलिया के पद पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- एलडीए के OSD गौरव कुमार समेत दो IAS व एक PCS अफसर का तबादला