यूपी में 28 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में लगातार हो रहे तबादले के बीच शुक्रवार को एक और तबादला लिस्ट सामने आई है। जिसमें पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट के मुताबिक वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा कमिश्नरों समेत 28 आइपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआइजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, जौनपुर-चंदौली समेत पांच जिलों के DM व दो कमिश्‍नर बदले

जारी लिस्ट के मुताबिक मोहित अग्रवाल को वाराणसी पुलिस कमिश्नर से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जबकि प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को एडीजी स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर से गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि जे. रविन्दर गौड़ को गाजियाबाद से हटाकर गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं किरण एस. को लखनऊ परिक्षेत्र के आइजी से वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

एडीजी और डीआइजी स्तर पर भी बदलाव

वहीं रमित शर्मा को एडीजी बरेली जोन से एडीजी लखनऊ जोन, प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन से एडीजी बरेली जोन भेजा गया है। डीआइजी स्तर पर भी कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिनमें प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ परिक्षेत्र से लखनऊ परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह को सहारनपुर से आगरा परिक्षेत्र और शैलेश कुमार पांडेय को आगरा से अलीगढ़ परिक्षेत्र भेजा गया है, जबकि आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं से सहारनपुर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

ये एसएसपी बदले

इसके अलावा जिलों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है। साथ ही मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन से जारी लिस्ट की बात करें तो आकाश तोमर को 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के सेनानायक पद से हटाकर डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है। अमित कुमार को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से ईओडब्ल्यू लखनऊ में एसपी, नरेंद्र कुमार सिंह को पीटीसी सीतापुर, डॉ. अनिल कुमार पांडेय को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ और त्रिभुवन सिंह को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में एसपी बनाया गया है। वहीं सुशील कुमार शुक्ला को पीटीएस गोरखपुर का एसपी, अजीत कुमार सिन्हा को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ में एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी और प्रीति यादव को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है।

तीन अफसरों का तबादला निरस्त

इस दौरान पुनीत द्विवेदी का लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, नीतू का वाराणसी से गौतमबुद्धनगर और अमित कुमावत का लखनऊ से गाजियाबाद किए गए तबादले को निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में दस IPS अफसरों का तबादला, 18 PPS अधिकारियों की भी बदली जिम्‍मेदारी