दो जिलों के कप्तान समेत यूपी में पांच IPS अफसरों का तबादला

आइपीएस अफसर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस विभाग में शुक्रवार को रामपुर व ललितपुर के कप्तान समेत पांच आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिनमें रामपुर में अनिल कुमार सिंह को नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गोपाल कृष्ण चौधरी को 32 वीं वाहिनी पीएसी, मोहम्मद मुश्ताक को एसपी ललितपुर से लखनऊ पुलिस कमिश्‍नरेट में जिम्‍मेदारी दी गयी है, जबकि सोमेन्द्र मीना को एसपी रामपुर से क्षेत्रीय अभिसूचना भेजा गया है और संजीव कुमार बाजपेयी को एसपी ललितपुर बनाया गया है।

इन सभी को अपनी नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। लिस्ट के मुताबिक अनिल कुमार सिंह 2015 बैच के आईपीएस हैं और सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे जिन्हें अब रामपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गोपाल कृष्ण चौधरी 2016 बैच के आईपीएस हैं इन्हें लखनऊ कमिश्नरेट से 32वीं वाहिनी सेनानायक पीएसी के पद पर तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें- DIG कानपुर समेत छह सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, हरीश चन्‍दर संभालेंगे भ्रष्‍टाचार निवारण की कमान

वहीं मोहम्मद मुश्ताक भी 2016 बैच के आइपीएस हैं इन्हें एसपी ललितपुर से डीसीपी लखनऊ तैनात किया गया है। सोमेंद्र मीना 2017 बैच के आइपीएस हैं, इन्हें रामपुर एसपी के पद से क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा के पद पर तैनाती मिली है।

इसके बाद संजीव कुमार बाजपेयी 2018 बैच के आइपीएस हैं इन्हें 43वीं वाहिनी पीएसी से एसपी ललितपुर तैनात किया गया है। सभी युवा और तेज तरार्र अधिकारी हैं और इन्हें कानून व्यवस्था और बेहतर करने के लिए तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती