यूपी MLC चुनाव में भाजपा ने किया छह प्रत्याश का ऐलान

बीजेपी

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी विधानमंडल के विधान परिषद् चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी एमएलसी चुनाव के लिए 11 सीटों में छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और गोरखपुर क्षेत्र समेत कुल छह एमएलसी कैंडिडेट उतारे हैं।

भाजपा ने विधानसभा परिषद चुनाव के लिए जारी प्रत्याशियों में वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह को मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल को, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।

इनके अलावा आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बाकी बची पांच सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही भाजपा इन सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने जारी की प्रभारियों व सह प्रभारियों की लिस्ट, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

बता दें कि यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए आज 29 सितंबर से अधिसूचना जारी हो चुकी है, जिसके बाद भाजपा और सपा दोनों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। नौ अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे, 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले अवध समेत भाजपा की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान, इन नेताओं को मिली जगह