आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी यूपी में अपनी क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। लिस्ट में कई नेताओं को शामिल किया गया है। यूपी में भाजपा संगठन के छह क्षेत्र हैं। इनमें अवध समेत काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों की ओर से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी गई।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, आइसोलेशन में गए रखे
पांच साल बाद बनाई गई ब्रज क्षेत्र की नई टीम में दस उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, दस मंत्री और 13 सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही बरेली के आठ कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है। इस लिस्ट में भाजपा ने कानपुर क्षेत्र में जेपी नड्डा के सहयोगी आदित्य त्रिवेदी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है। जबकि अवध क्षेत्र में विकास श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया है। इसके अलावा यूपी बीजेपी ने अवध क्षेत्र में राहुल रस्तोगी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-






















