आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस व्यापक तबादले में 15 जिलों के जिलाधिकारी और पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) भी शामिल हैं। इन सभी आइएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
देर रात जारी आदेश के अनुसार, उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साथ ही इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर, कुमार हर्ष को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, आलोक यादव को शामली और अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर, सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है।
वहीं, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, औरैया के डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बृजेश कुमार को औरैया का डीएम बनाया गया है। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा और आगरा के डीएम अरविंद मल्लप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी को मिले 21 नए IAS अफसर, देखें किसे मिली कहां तैनाती
साथ ही ऊर्जा, परिवहन और शिक्षा विभागों में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त और किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। साथ ही, विभिन्न विभागों में कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा सीडीओ स्तर पर भी राज्य में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनमें अमेठी, झांसी, हापुड़, बहराइच और बदायूं समेत कई जिलों में नए मुख्य विकास अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-



यह भी पढ़ें- यूपी में 27 IPS अफसरों का तबादला, रामपुर-मऊ व चंदौली समेत 13 जिलों के बदले कप्तान



















