आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी सरकार ने सोमवार को 27 आइपीएस अफसरों का तबादला किया। इन तबादलों में रामपुर-मऊ व चंदौली समेत 13 जिलों के कप्तान भी बदले हैं। इनमें एक महानिरीक्षक भी शामिल हैं। जारी लिस्ट के मुताबिक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और एसपी ग्रामीण को भी बदला गया है। जारी तबादला लिस्ट के अनुसार राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में तैनाती दी गई है।
श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा से सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक, महोबा से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तरप्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- योगी की कैबिनेट में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अचल संपत्ति मात्र पांच हजार में होगी ट्रांसफर
साथ ही राजेश कुमार-।। को पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी से सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।
अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। ईलामारन जी. को पुलिस अधीक्षक, मऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा बनाया गया है। डॉ दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, जालौन से सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-



















