तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी

Muniraj Ji
मुनिराज जी.।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट से पहले अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में शासन ने आज तीन आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें दो अधिकारी डीआइजी रेंज के शामिल है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 19 IPS अफसरों का तबादला, बाराबंकी-बागपत व गाजीपुर समेत दस जिलों के बदले कप्तान

जारी हुई तबादला लिस्‍ट के अनुसार 2009 बैच के आइपीएस अफसर मुनिराज जी. को डीआइजी रेंज बरेली की जिम्‍मेदारी दी गयी है। अब तक मुनिराज मुरादाबाद परिक्षेत्र के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले LDA सचिव समेत 52 PCS अफसरों को मिला वेतनमान में प्रमोशन का गिफ्ट

वहीं मुनिराज की जगह अब बरेली रेंज के डीआइजी अजय कुमार साहनी मुरादाबाद रेंज का चार्ज संभालेंगे। सीधे शब्‍दों में कहा जाये तो 2009 बैच के दोनों आइपीएस अफसरों के बीच कुर्सी की अदला-बदली शासन ने की है।

फील्‍ड से हटे मनोज यादव

दो आइपीएस अफसरों की लिस्‍ट के अलावा आज शाम शासन ने एक अन्‍य अधिकारी का तबादला किया है। यह ट्रांसफर 2022 के आइपीएस अधिकारी मनोज कुमार यादव का किया गया है। मनोज यादव को फिल्‍ड की पोस्टिंग से हटाते हुए यूपी की राज्‍यपाल अनंदीबेन पटेल का परिसहाय गया है। अब तक मनोज यादव आगरा पुलिस कमिश्‍नरेट में अपर पुलिस उपायुक्‍त की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें- 15 सीनियर IAS अधिकारियों की कुर्सी में हुआ फेरबदल, मुख्‍य सचिव की भी बढ़ी जिम्‍मेदारी