आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। तबादला लिस्ट में आइपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जारी आधिकारिक आदेश के तहत डीजीपी मुख्यालय, सीआइडी, ईओडब्ल्यू, पीएसी, एसएसएफ और अभिसूचना शाखाओं में तैनात पुलिस अधीक्षकों को ट्रांसफर कर नई तैनाती दी गई है।
आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध डॉ. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। वहीं मुख्यालय से संबद्ध संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ के पद पर भेजा गया है। सीआइडी लखनऊ के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
वहीं आशुतोष त्रिवेदी को एपीटीसी सीतापुर से क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि आनंद कुमार-।। को क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली से सीआइडी लखनऊ भेजा गया है। साथ ही संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या से ईओडब्ल्यू लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शशि शेखर सिंह को एटीएस लखनऊ से 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है।
इसके अलावा वंशराज सिंह यादव को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से 3 वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज में सेनानायक बनाया गया है। साथ ही राजकुमार को सुरक्षा मथुरा से सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रीतिबाला गुप्ता एटीएस लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहेंगी।जबकि कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से ईओडब्ल्यू लखनऊ भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- यूपी में 13 PCS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती
इस दौरान देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीसीएल मुख्यालय से खाद्य प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक, राहुल मिठास तकनीकी सेवाएं लखनऊ में ही बने रहेंगे। जबकि डॉ. कृष्ण गोपाल को 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर से पीटीसी मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
साथ ही शोएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय लखनऊ से यातायात निदेशालय में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पवित्र मोहन त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से आरटीसी चुनार, मिर्जापुर भेजा गया है। साथ ही आलोक कुमार शर्मा सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में ही रहेंगे, जबकि महेश सिंह अत्री को पीटीएस मुरादाबाद से क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

















