आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने नौ सीनियर आइपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिन आइपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं वह डीजी और एडीजी रैंक के अफसर हैं।
यूपी में बढ़ते अपराध को देखते हुए अब एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश को एडीजी क्राइम की भी जिम्मेदारी दी गयी है। क्राइम कंट्रोल के मामले में काफी शार्प अफसर माने जाने वाले सतीश गणेश यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतपूर्वक जिम्मेदारी निभा चुके है। सरकार ने क्राइम का ग्राफ बढ़ने और विपक्ष के लगातार हमलावर होने पर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सतीश गणेश को यूपी में क्राइम कंट्रोल की काफी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है।
आज शासन की ओर से जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में डीजी स्तर के अफसर जय नारायण सिंह, ध्रुव कांत ठाकुर, विनोद कुमार सिंह, आलोक सिंह, के अलावा एडीजी रैंक के अनुपम कुलश्रेष्ठ, आर. के. स्वर्णकार, एसके भगत, गीता सिंह के नाम शामिल है।
इन सभी सीनियर आइपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें 1994 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी जय नारायण सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
साथ ही 1994 बैच के सीनियर आइपीएस ध्रुवकांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक समादेष्टा होमगार्ड यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले ध्रुवकांत पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश के साथ- साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षाबल उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
1994 बैच के सीनियर आइपीएस विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश लखनऊ व पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह पुलिस महानिदेशक सीआइडी उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
1995 बैच के अधिकारी आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले यह पुलिस महानिदेशक अपर पुलिस महानिदेशक कानून जोन लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
1995 बैच की सीनियर आइपीएस अधिकारी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले ये अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा की जिम्मेदारी निभा रही थी।
वहीं 1996 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह केवल एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
यह भी पढ़ें- यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती
वहीं 1996 बैच के सीनियर आईपीएस डॉक्टर आरके स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जबकि 1998 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी एसके भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह एडीजी अपराध की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इस दौरान 2007 की आइपीएस अधिकारी श्रीमती गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले या पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी निभा रही थीं।


















