“वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली में उमड़ा जनसैलाब, राहुल बोले, जेल जायेगा ज्ञानेश कुमार, मोदी-अमित पर भी साधा निशाना

वोट बचाओ देश बचाओ
वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के बीच राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जेल जायेगा, ज्ञानेश ने मतदाताओं और देश के साथ बड़ा धोखा किया है। महारैली में लाखों लोगों की भीड़ को संबोधित कर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर भी वोट चोरी में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने वर्तमान पदों पर पहुंच पाते। उन्होंने अपनी इस बात को दोहराया कि उनकी भविष्यवाणियां अक्सर सच होती हैं। इस बीच देश में आर्थिक असमानता पर भी चिंता व्यक्त किया। साथ राहुल ने ये उजागर करते हुए कि किसानों, युवाओं और मजदूरों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं, और धन कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है।

संविधान और लोकतंत्र पर किया है हमला

साथ ही अपने संबोधन में राहुल गांधी ने साफ किया कि विपक्ष का यह लड़ाई किसी नफरत पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा, “हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार से व्यक्तिगत नफरत नहीं करते, हम तो मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। लेकिन इन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

15 प्रतिशत मतदाताओं को लिस्‍ट से हटाया

कांग्रेस सांसद ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के राज्य विधानसभा चुनावों, साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों में ईवीएम और मतदाता सूची में बदलाव के माध्यम से वोट हेराफेरी का जिक्र किया। साथ ही यह भी दावा किया कि 2024 के चुनावों के बाद 15 प्रतिशत मतदाताओं को चुनावी सूची से हटा दिया गया था, इसे ‘चोरी का चुनाव’ करार दिया।

सो नहीं पा रहे ज्ञानेश, किया है सबसे बड़ा अपराध

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते हैं। मुझे बुरा लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात को सो नहीं पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा अपराध किया है- देश की आवाज और उसकी आत्मा को दबाने का प्रयास किया है। लेकिन हम नफरत या दुश्मनी रखने वाले लोग नहीं हैं। हम प्यार करने वाले लोग हैं। हम इस देश में फिर से प्यार और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं। यह विरोध प्रदर्शन किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है। यह एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन है। यह भारत का विरोध है, भारत की आवाज है।

यह भी पढ़ें- मंच से बोले कांग्रेस सुप्रीमो खड़गे, SIR के खिलाफ प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई, EVM बैन करने की मांग भी उठाई

रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी, ईवीएम से वोटिंग और मतदाता सूची के एसआइआर के विरोध में इंडिया गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती, संजय राउत व तेजस्‍वी यादव समेत देश के तमाम बड़े नेता व लाखों लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-चलो दिल्ली किसी एक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च, राहुल की जनता से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील