यूपी पुलिस में 144 डिप्टी SP व ACP के हुए तबादले

तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार को बड़े स्तर पर फेरबदल हुए है। जिसमें 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) और सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी तबादला सूची में विभिन्न जनपदों के साथ-साथ पुलिस कमिश्‍नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। जबकि कई को कमिश्‍नरेट में एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और दो पूर्व निर्धारित तबादलों को निरस्त भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- आठ साल बाद बहाल हुए ईमानदार IPS अफसरों में शुमार जसवीर सिंह, सरकारी सिस्‍टम पर उठाया था सवाल

जारी लिस्ट के मुताबिक, लखनऊ कमिश्‍नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी स्थानांतरित किया गया है। दूसरी ओर, प्रयागराज कमिश्‍नरेट से विवेक यादव, उन्नाव से अरविंद कुमार-I और फिरोजाबाद से अमरीश कुमार को लखनऊ कमिश्‍नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। साथ ही बुलंदशहर से रामकरन और वाराणसी कमिश्‍नरेट से प्रज्ञा पाठक को भी लखनऊ कमिश्‍नरेट में नई तैनाती मिली है।

कमिश्‍नरेट में हुए प्रमुख बदलाव

जनपद स्तर पर हुए तबादलों में शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्‍नरेट से मीरजापुर, शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल और अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से महराजगंज भेजा गया है।

इसके अलावा महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा, रवि कुमार गुप्ता को प्रयागराज कमिश्‍नरेट से गोंडा, नीलेश मिश्रा को बरेली से गोरखपुर, आशुतोष तिवारी व राजेश सिंह को हरदोई, राजेश कुमार सिंह को गोंडा से शाहजहांपुर, कुलदीप कुमार गुप्ता को मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर, चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा तथा मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली स्थानांतरित किया गया है।

दो तबादले रद्द

वहीं पीएसी और प्रशिक्षण संस्थानों में भी कई अधिकारियों को भेजा गया है। इसके तहत बृजमोहन राय को फतेहपुर से एपीटीएस चुनार (मीरजापुर), रामवीर सिंह को झांसी से चौथी वाहिनी एसएसएफ (मथुरा), देव प्रकाश को मीरजापुर परिक्षेत्र कार्यालय से 39वीं वाहिनी पीएसी (मीरजापुर) में सहायक सेनानायक, दिनेश दत्त मिश्र को मऊ से 10वीं वाहिनी पीएसी (बाराबंकी) तथा अनिल कुमार को 49वीं वाहिनी पीएसी (गौतमबुद्धनगर) से पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। इसके अतिरिक्त सूची में दो अधिकारियों के पूर्व तबादले रद्द किए गए हैं, जिनमें धर्मेंद्र सिंह यादव का 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद और अरुण कुमार का साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर के लिए प्रस्तावित स्थानांतरण शामिल है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

तबादला

तबादलातबादला

तबादला

तबादला

तबादला

तबादला

यह भी पढ़ें- तीन IPS अफसरों का तबादला, मुनिराज जी. को मिली DIG बरेली रेंज की जिम्‍मेदारी