अब UP के फिरोजाबाद की बदलेगी पहचान, चंद्रनगर के नाम का प्रस्ताव पास

चंद्रनगर

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एक और जिले का नाम बदलने की कवायद शुरु हो चुकी है। सूबे की योगी सरकार अब तक कई जगहों के नाम बदल चुकी है। वहीं चूड़ियों की नगरी कहे जाने वाले फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया। जहां 12 में से 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति जताई और यह प्रस्ताव पास हो गया।

एक रिपोर्ट क अनुसार इस मामले में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर था। बोर्ड के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि फिरोजाबाद का नाम फिर से चंद्रनगर कर दिया जाए, जिसे पास कर दिया गया। प्रस्ताव को आगे की प्रक्रिया के तहत मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।

पांच फरवरी 1989 को फिरोजाबाद जिला बनाया गया था। उस समय इसका नाम फिरोजाबाद रखा गया। वही यूपी सरकार ने फिरोजाबाद का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। लंबे समय से कुछ लोग फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने की मांग कर रहें थें। ऐसे में जिला पंचायत की बैठक में फिरोजाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने सदन में यह प्रस्ताव रखा था और उसे सहमति से पास कर दिया गया। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद इसे उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के तीन रेलवे स्टेशनों का नाम बदला, मां बेल्हा देवी धाम से जाना जाएगा प्रतापगढ़ जंक्शन

बता दें कि अलीगढ़, फैजाबाद और इलाहबाद के नाम हाल ही में बदले गए हैं। अलीगढ़ का नाम जहां हरिगढ़ कर दिया गया है वहीं फैजाबाद का अयोध्या और इलाहबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया जा चुका है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय किया गया है। वहीं झांसी और प्रतापगढ़ के तीन स्टेशनों के नामों में भी बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें- अब प्रयागराज के नाम से जाना जाएगा इलाहाबाद, योगी की कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर