सुपरस्‍टार विजय एंटोनी की 16 वर्षीय बेटी ने दी फांसी लगाकर जान, सामने आई वजह

एक्टर विजय एंटोनी
तमिल एक्टर विजय एंटोनी।

आरयू वेब टीम। तमिल फिल्‍म इंडस्ट्री के सुपरस्‍टार, कंपोजर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली है। मीरा महज 16 साल की थी। वह 12 वीं कक्षा में एक प्राइवट स्कूल में पढ़ रहीं थी। जानकारी के मुताबिक तड़के तीन बजे के करीब उन्हें अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। आनन-फानन में मीरा को एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मीरा एंटोनी काफी वक्त से डिप्रेशन में थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि वे सुसाइड कर लेंगी, इसके बारे में परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था। सुबह हाउस कीपर ने मीरा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। इसके तत्काल बाद मीरा को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि काफी पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मीरा की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उनके पिता या फैमिली के दूसरे मेंबर ने फिलहाल कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

मीरा के पिता विजय एंटोनी एक फेमस कंपोजर हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों में एक्टिंग भी की है। वे फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। विजय एक मल्टी टेलेंटेड पर्सनाल्टी हैं। वे गीत भी लिखते हैं, ऑडियो इंजीनियरिंग का काम भी जानते हैं। वे अच्छे डायरेक्टर भी हैं। विजय की पत्नी का नाम फातिमा है, शादी के बाद वे मीरा और लारा नाम की दो बेटियों के पेरेंटस बने।

यह भी पढ़ें- मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, स्टूडियो में पंखे से लटका मिला शव

फातिमा और विजय मिलकर अपने होम प्रोडक्शन को संभालते हैं। इस समय विजय एंटोनी अपकमिंग फिल्म ‘रथम’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कंपोजर ने हाल ही में चेन्नई में एक बिग कॉन्सर्ट को आयोजित किया था।

विजय एंटोनी का म्यूजिक वर्ल्ड में खासा दखल है। वे बड़े- बड़ेम म्यूजिक कंसर्ट भी आयोजित कराते हैं। विजय पर एआर रहमान के म्यूजिक इवेंट में गड़बड़ी कराने की साजिश करने का आरोप लग चुका है। हालांकि विजय ने इस पर सफाई देते हुए यूट्यूब चैनल के खिलाफ मानहानि का मामला दाखिल करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- कहानी घर-घर की सीरियल से चर्चा में आए अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या