मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, स्टूडियो में पंखे से लटका मिला शव

डायरेक्टर नितिन देसाई
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई।

आरयू वेब टीम। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने कर्जत में अपने एन डी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई। वहीं नितिन देसाई की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने तड़के 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात दस बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने नहीं खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नितिन देसाई की मौत से सभी लोगों को जोर का झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पैसों की तंगी की वजह से नितिन देसाई ने ऐसा कदम उठाया है। मई में एक कंपनी ने नितिन के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी। ऐसे में लोग उनकी मौत को उस घटना से जोड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। अब इसके बाद ही पता चलेगा कि नितिस देसाई ने किस वजह से आत्महत्या की।

यह भी पढ़ें- साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कोल्लम सुधी की कार दुर्घटना में मौत, तीन अन्‍य कलाकार घायल

बता दें कि नितिन ने 1987 में आई टीवी शो ‘तमस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। नितिन देसाई को उनके बेहतरीन काम के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था। नितिन को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

काफी पॉपुलर थे नितिन

नितिन देसाई बॉलीवुड के काफी पॉपुलर आर्ट डायरेक्टर थे। उनकी काम की लोग काफी इज्जत करते थे। अपने करियर में नितिन देसाई ने कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे दिग्गज सितारों के नाम शामिल है। फिल्मों में अपने योगदान के लिए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच