एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

भोजपुरी एक्ट्रेस
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे।

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी स्थित सारनाथ के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए छानबीन में जुट गई। मात्र 25 वर्षीय अभिनेत्री अकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे रविवार की सुबह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो होटल के स्टाफ को शक हुआ और उसने फिल्म यूनिट के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सामने आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार अकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में 22 मार्च की रात वाराणसी आईं थी। यहां वह अपने फिल्म की पूरी टीम के साथ रुकी हुई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने किस वजह से आत्महत्या की है इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने मीडिया को बताया कि उनका मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा उनके परिवार वालों को इसकी सूचना भी दे दी गई है, हालांकि जिस कमरे में आकांक्षा ठहरी थी वहां से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। बाकी पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन से कई राज खुल सकतें है। इससे पहले शनिवार की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वहीं एक्ट्रेस पहले भी भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- TV स्‍टार वैशाली ठक्‍कर ने दी फांसी लगाकर जान, ब्‍वॉय फ्रेंड से थी परेशान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी और तीन साल की उम्र में ही पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा का मन डांस और एक्टिंग की तरफ ज्यादा था। एक्ट्रेस को बचपन से ही टीवी देखना काफी पसंद था। अपने इसी पैशन को फाॅलो करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मुंबई में पढ़ाई खत्म करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था।

उनकी गिनती बिहार और यूपी के चर्चित भोजपुरी चेहरों में होती है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी काफी चर्चा में रहती थीं। उनके टिक-टॉक वीडियो और एक्टिंग काफी चर्चा में रहे। बताया जाता है कि आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मुंबई से की थी। करियर की बात करें तो आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें- अब एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का कार्डियक अरेस्ट से निधन, सिर्फ 24 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
https://www.instagram.com/reel/CqNyXWrue6Y/?utm_source=ig_web_copy_link