आरयू वेब टीम। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दिक्कत यह है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। इस बीच सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज किया है, वो भी भोर में पांच बजे। जिसका नाम है- ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ है।
इस गाने के आने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। सलमान खान ने अपने पोस्ट में कहा ”डिपार्चर होने समय सुबह 5:12 बजे। फ्लाइट समय पर है, दो पेग अंदर हैं और मैं अपनी ‘सेक्सी ब्यूटी’ के साथ उड़ान भर रहा हूं… पता नहीं कहां लैंड करूंगा। ”सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी अब रिलीज हो गई है। खास बात ये रही कि सलमान खान ने इस गाने को लेकर सुबह-सुबह ही अपने चाहने वालों को बड़ा सरप्राइज दे दिया।
यह भी पढ़ें- सलमान खान फिर बनें निशाना, कार बम से उड़ाने व घर में घुसकर जान से मारने की मिली धमकी
इस नए गाने का टाइटल ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ है, जिसमें ‘दो पेग डाउन’ जैसे मजेदार लिरिक्स है। इस गाने में सलमान खान ने खुद भी अपनी आवाज दी है। जो उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि, कुछ लोग इस गाने को सुनने के बाद काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। उनका कहना है कि ‘मातृभूमि’ जैसी फिल्म में इसका क्या काम है? भोर में आए इस गाने और उसके मस्तमौला अंदाज ने आते ही तहलका मचा दिया है। फिल्म की रिलीज को लेकर भले ही अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन भाईजान का यह नया गाना फैन्स के बीच छा गया है और हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।
इन गानों को दी आवाज
बता दें कि सलमान खान का फिल्मों में गाना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वो इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। फिर चाहे वो ‘किक’ फिल्म का सुपरहिट ट्रैक ‘हैंगओवर’ हो, ‘चांदी की डाल पर’, ‘वान्टेड’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों के गाने हों। उनके यह चार्टबस्टर्स हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रहे हैं।




















