पुलिस ने बॉलीवुड एक्‍टर इमरान खान को दिया भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हुए थे वायरल

इमरान खान
हिरासत में लिए गए थे इमरान खान।

आरयू वेब टीम। मुंबई के क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हाल ही में चर्चा आए बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। ज्ञानेश गुप्‍ता की इस्‍तीफे की मांग के लिए प्रदर्शन के बाद इमरान खान न सिर्फ से तेजी से वायरल हुए थे, बल्कि सोशल मीडिया उनके फॉलोवर्स की संख्‍या में भी भारी इजाफा हुआ है।

दरअसल, इमरान खान के पास यूएसए की नागरिकता है। ऐसे में अभिनेता पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। भाजपा के पूर्व नेता किरीट सोमैया ने अपनी शिकायत में एक्टर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की थी, जिसके बाद सबकी नजरें मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अगले कदम पर टिकी थीं। और अब इस पूरे विवाद के बाद इमरान खान पर देश छोड़ने की नौबत आ गई है।

यह भी पढ़ें- CJP नेताओं के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, तिरंगा फहराना नहीं अपराध, युवाओं को जेल भेजना कायरता

इससे पहले इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने नाराजगी जताई थी और इमिग्रेशन अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इमरान खान के खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी करने की मांग की थी। उन्होंने इस मामले को लेकर सीधे इमरान पर सवाल दागे और सवाल किया कि जब वह ओसीआई कार्ड धारक हैं और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है तो वह भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में शामिल क्यों हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले में एक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई पुलिस से मांग की कि एक्टर के खिलाफ पुलिस जांच करे और अभिनेता को भारत छोड़ने की अनुमति न दी जाए।

तेजी से बढ़ी रही इमरान खान की लोकप्रियता

मालूम हो कि मुंबई में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद इमरान खान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। हालांकि भाजपा और उससे जुड़े संगठन को इमरान खटकने भी लगें हैं। इमरान अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और फर्स्ट कजिन जैन मैरी खान के साथ मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। जहां प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। जहां से एक्टर को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद पुलिस की वैन से उनका वीडियो भी सामने आया था। राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान की नागरिकता को लेकर भी सवाल उठने लगे। दरअसल अभिनेता का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट और भारत का ओवरसीज सिजिटन ऑफ इंडिया कार्ड है।