अभिजीत दिपके, रांका-सौरभ को फ्लाइट के अंदर घुसकर व ध्रुव राठी को घर से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

अभिजीत दीपके
दीपके व उनके साथियों को हिरासत में लेने के लिए फ्लाइट में घुसी दिल्ली पुलिस।

आरयू वेब टीम। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही फ्लाइट के अंदर घुसकर दिल्ली पुलिस ने ही हिरासत में ले लिया है। जहां दीपके ने कहा ‘मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट।’ दूसरी ओर पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके आवास से हिरासत मे ले लिया है।

दरअसल अभिजीत दीपके अपने साथियों साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। फ्लाइट के लैंड होते ही दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट में घुस गई और जबरन सीजेपी  के संस्थापक अभिजीत दीपके को अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास को विमान के भीतर ही  हिरासत में ले लिया।

वहीं फ्लाइट में पुलिस देख कर अभिजीत दीपके ने कहा विमान में दिल्ली पुलिस चढ़ रही है। हमें विमान से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। ये तानाशाही है। साथ ही दीपके ने महिला पुलिसकर्मी से पूछा कि आप लोग विमान में कैसे आ गए। इसपर पुलिसकर्मी कहती हैं कि प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। तो दीपके ने कहा तो बाहर आने के बाद भी तो कह सकते हैं।

हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि “मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। अभी उन्हें पास के ही डिटेंशन सेंटर ले जाया गया है। हालांकि उस लोकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के वक्त विमान  पुलिस और दिपके बीच जमकर बहस भी हुई। इसके बाद भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगने लगे।

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने कहा, जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस CJP कार्यकर्ताओं पर बना रही दबाव

वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। राठी जर्मनी से इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई। जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ध्रुव राठी के घर में तब घुसे जब उनकी मां ने दरवाजा खोला। देर रात से ही करीब 50 पुलिसकर्मी उनके आवास के बाहर डेरा जमाए हुए थे।

बता दें कि सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एसआइआर प्रक्रिया को रद्द करने, मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने के मामले में जवाबदेही तय करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देने जा रहे सांसद को पुलिस ने जबरन रोका, राहुल ने कहा, इस्‍तीफा देने तक जारी रहेगा प्रदर्शन