लखनऊ एयरपोर्ट से शुरू हुई जेद्दा-मदीना के लिए सीधी उड़ान

फ्लाइट्स

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। हज और उमरा समेत अन्य कामों के लिए सऊदी अरब जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी। लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईएडील बुधवार (चार नवंबर) से लखनऊ-जेद्दा के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है। इसके साथ ही लखनऊ से मदीना के लिए भी सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है।

एयरलाइन फ्लाईएडील फ्लाई दुबई की लो-बजट एयरलाइंस में से एक है। लखनऊ से मदीना के लिए यह सीधी फ्लाइट प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। दरअसल नवाबों के शहर से फ्लाई दुबई की लोबजट एयरलाइंस फ्लाईडील का विमान सोमवार, बुधवार और रविवार को जेद्दा के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट से तीन घंटे देर से दम्‍मान के लिए उड़ी फ्लाइनास की फ्लाइट, मच्‍छर व पार्किंग किराये के बोझ से भी लोग हुए परेशान

इसके बाद अगला शेड्यूल मंगलवार, शुक्रवार को दम्मान के लिए बनाया गया है। गुरुवार, शनिवार को मदीना के लिए यहां से सीधी फ्लाइट सेवा दी जाएगी। आने वाले समय में लखनऊ से रियाद के लिए भी इस एयर सर्विस को शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है।

400 किमी की राह होगी आसान

वहीं वर्तमान समय में मदीना जाने वाले यात्रियों को पहले जेद्दा से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। उसके बाद वे मदीना जाते थे। दोनों शहरों के बीच दूरी सवा 400 किमी के आस-पास की है।

तीन शहरों से सीधी कनेक्टिविटी

लखनऊ एयरपोर्ट से अब जेद्दा, मदीना और दम्माम के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। इससे उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सऊदी अरब जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा।

देखें शेड्यूल-

दिन                                        रूट

सोमवार, बुधवार, रविवार      लखनऊ-जेद्दा

मंगलवार, शुक्रवार             लखनऊ-दम्माम