पुलिस की कार्रवाई पर एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर ने कहा, ये जवान भी किसान का ही बेटा

स्‍वरा भास्‍कर
स्‍वरा भास्‍कर

आरयू वेब टीम। कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान सिंधु बार्डर पर डटे हुए हैं। पुलिस द्वारा किसानों पर की गई कार्रवाई पर राजनेताओं समेत लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से कैंपशन व इमोजी के साथ एक फोटो शेयर किया है।

स्‍वरा ने जो फोटो ट्वीट की है उसमें देश के जवान किसान पर लाठीचार्ज करता नजर आ रहा है। इस फोटो पर स्वरा भास्कर  ने कैप्शन में लिखा, “सबसे दुख की बात ये है कि ये जवान भी किसान का ही बेटा होगा।” स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों व पुलिस के बीच झड़प, आंसू गैस के दागे गोले

बता दें कि कृषि कानून के विरोध कर रहे किसान दिल्ली में आने का प्रयास कर रहे थे, जिसे लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए नवंबर की ठंड में पानी की बौछार, तो कभी लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को रोकने का भरसक प्रयास किया।

हांलाकि, अब किसानों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत मिल गई है। दिल्ली सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का स्वागत करते हुए उनके खाने-पीने और आश्रय का बंदोबस्त किया। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुराड़ी में पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें- किसानों पर कार्रवाई: रालोद का केंद्र सरकार पर हमला, क‍हा इतनी सर्तकता सीमाओं पर दिखाएं तो देश के जवान रहेंगे सुरक्षित