आरयू वेब टीम। अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा का बुधवार को मोहाली को अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान ढींडसा ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से बुढ़ापे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे। जिसके कारण परिवार वालों ने सुखदेव सिंह को दो-तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। सुखदेव सिंह ढींडसा की मौत की खबर लगते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब के कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है।
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि सरदार सुखदेव सिंह जी ढींडसा साहब के निधन से मेरा हृदय अत्यंत दुखी है। ढींडसा साहब ने शिरोमणि अकाली दल में लंबे समय तक पंजाब और देश की सेवा की, जो हमेशा याद रखी जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से और शिरोमणि अकाली दल की ओर से उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के फूल अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
यह भी पढ़ें- जाने-मानें परमाणु वैज्ञानिक MR श्रीनिवासन का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
वहीं, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट कर कहा कि सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा साहब के दुखद निधन पर मेरी गहरी और हार्दिक संवेदनाएं। हमने धरती के एक महान सपूत को खो दिया है, जिन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक पंजाब की सेवा की।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा की और राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में बहुत बड़ा और सकारात्मक योगदान दिया। वह संभवतः राज्य के उन अंतिम महान व्यक्तियों में से थे, जो पंजाब के घटनापूर्ण इतिहास के साक्षी थे। उनके निधन से जो शून्यता पैदा हुई है, उसे भरना बहुत मुश्किल होगा।
कौन थे सुखदेव सिंह ढींडसा
सुखदेव सिंह ढींडसा का जन्म नौ अप्रैल 1936 को हुआ था। वह शिरोमणि अकाली दल से युक्त के साहब के प्रधान थे, जिनका गठन शिरोमणि अकाली दल डेमोक्रेटिक और शिरोमणि अकाली दल टकसाली के मिला के बाद हुआ था। इसकी अगवाई सुखदेव सिंह ढींडसा और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरिया की तरफ से की गई थी। वह मार्च 2024 में अपनी पार्टी को शिरोमणि अकाली दल में दोबारा से विलय कर लिया था।