आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में बॉयफ्रेंड समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड में भेजा

आकांक्षा दुबे समर सिंह

आरयू ब्यूरो, वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद से लगातार परिवार वाले इसे आत्महत्या नही हत्या बता रहे हैं। वहीं आकांक्षा के बॉयफ्रेंड और सिंगर समर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर रही। शुक्रवार सुबह वाराणसी पुलिस ने समर को गाजियाबाद के सीजेएम में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है।

दरअसल, समर को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने अदालत से 24 घंटे की ट्रांजिड रिमांड मांगी। वहीं कोर्ट ने पुलिस को सिंगर की रिमांड दे दी है। कोर्ट ने समर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर बनारस भेजा। अब 24 घंटे के भीतर समर सिंह वाराणसी की संबंधित कोर्ट में पेश करना होगा।

बता दे, आकांक्षा दुबे वाराणसी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रात को वो पार्टी करके होटल लौटी थीं, वहीं 26 मार्च की सुबह होटल रूम से उनका शव मिला था। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया था।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

जिसके बाद आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच होने की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि आरोपितों को बचाने की कोशिश हो रही है। मां का यह भी आरोप है कि समर ने उनके बेटी को अपने झांसे में लिया और शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। उनका यह भी आरोप है कि समर ने, आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

मधु दुबे के मुताबिक, समर उनकी बेटी को ये वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसके साथ बुरा बिहेवियर रखता था। समर सिंह उनकी बेटी की कमाई के पैसे अपने पास रखता था। वो मारपीट भी करता था। इतना ही नहीं, वो आकांक्षा को दूसरे एक्टर के साथ काम भी नहीं करने देता था। आकांक्षा की मां ने समर पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि वो उनकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दिया करता था।

यह भी पढ़ें- TV स्‍टार वैशाली ठक्‍कर ने दी फांसी लगाकर जान, ब्‍वॉय फ्रेंड से थी परेशान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट