मेरठ में मोदी पर बरसे राहुल-अखिलेश, जाने किसने कहा ‘यूपी में नहीं फैलाई जा सकती नफरत’

rahul akhilesh

आरयू वेब टीम।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोला। मेरठ जिले में आयोजित जनसभा को संबो‍धित करते हुए दोनों युवा नेता पूरे फार्म में दिखे। अखिलेश ने कहा कि अब साइकिल के हैंडल पर हाथ का साथ है तो ऐसे में साइकिल पहले के मुकाबले और तेजी से आगे बढ़ेगी।

नोटबंदी पर सीएम ने बीजेपी पर हमला बोला। कहा कि बीजेपी ने लोगों को लाइन में लगा दिया। अब तो सभी पुराने नोट बैंक में जमा हो गए हैं। बीजेपी 15 लाख नहीं तो 15 हजार ही खाते में डलवा दे। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आंधी और हवाओं की बात करते हैं, वे लोग जान जाएं कि इस बार आंधी सपा-कांग्रेस के पक्ष में चल रही है।

उन्होंने मेरठ के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि बुनकर भाईयों की मदद समाजवादियों ने की है। बिजली से लेकर कारोबार तक, सभी चीजों की मदद समाजवादियों ने की है। कानून व्ववस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस का 100 नंबर भी शुरू किया है। जो भी तकलीफ में है, एक फोन पर पुलिस और एंबुलेंस की सेवा ले सकता है। सीएम ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की एंबुलेंस चल रही है। फोन करने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंच जाती है।

स्मार्ट सिटी की बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ही मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी के लिए आगे बढ़ाया। लखनऊ के अलावा मेरठ में मेट्रो चलाई जाएगी। मेरठ में पीएम स्कैम से बचाने के लिए कह गए थे। मैंने कहा कि बुआ का नाम क्यों जोड़ दिया। रक्षाबंधन भूल गए। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने तीन बार बीएसपी से साथ मिलकर सरकार बनाई।

बीजेपी वालो ने मेरठ को क्या दिया। समाजवादी पार्टी ने खुशहाली दी। यूपी के भविष्य का चुनाव है। 300 से पार जायेंगे हम। कैंची वालों के कारोबार में मदद करेंगे। बीजेपी वाले तो क्रिकेट कम खेलते होंगे। हम भरोसा दिलाते है।

राहुल गांधी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन करते ही उत्‍तर प्रदेश में आंधी आ गई। अब यह आंधी प्रदेश में मोदी और मायावती को हराने का काम करके दिखाएगी।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी उत्‍तर प्रदेश मुहब्‍बत का प्रदेश है, भाइचारे को प्रदेश है। इसको बांटा नहीं जा सकता है। मोदी जी आते है क्रोध फैलाते है। उन्‍होंने जनता से कहा कि यहां से मैसेज जाना चाहिए उत्‍तर प्रदेश के युवा एक साथ खड़े है, वह मेक इन उत्‍तर प्रदेश चाहते है। दुनिया को बताना चाहते है कि वह एक साथ खड़े हुए। मोदी जी उन्‍हें तोड़ा नहीं जा सकता, यहां नफरत नहीं फैलाई जा सकती है।

मेरठ क्रान्तिकारियो का शहर है। अंग्रेज़ो को सबक सिखाया था। आपने कंपनी राज को हराया था। आज भी पीएम मोदी नए तरीके का कंपनी राज ला रहे हैं। यूपी के किसानों को पैसा नही मिला। कर्जा माफ़ नही किया। जो यहाँ बैट बनाते हैं उनके साथ न्याय नहीं  हुआ।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब आपको लाइन में खड़ा किया, उसमें  कोई अमीर व्यक्ति नहीं था। कोई सूट-बूट वाला नहीं था। 50 परिवारों को हिंदुस्तान का 60 प्रतिशत धन दिलवा दिया। पीएम ने कहा था 2 करोड़ युवाओं को रोज़गार मिलेगा लेकिन किसी को नही दिया। पीएम ने अच्छे दिन नही दिए। जब हमारी सरकार आएगी तब हम लाखों युवायों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए कम दरों पर कर्ज देंगे।