अमेरिका के बाद ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई, भारतीयों समेत हजारों अवैध प्रवासियों को किया डिपोर्ट

प्रवासियों पर कार्रवाई
फाइल फोटो।

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने भी अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दी है। मंगलवार को ब्रिटिश गृह मंत्री की ओर से जानकारी दी गई कि ब्रिटेन में हमारी लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद से करीब 19000 अवैध प्रवासियों और अपराधियों को देश से बाहर किया।

इन लोगों को डिपोर्ट करने का एक वीडियो भी ब्रिटिश सरकार की ओर से जारी किया गया है। पूरे देश में ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है। इसके लिए छापेमारी की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी पाए गए। इन लोगों को डिपोर्ट किया गया है। इस अभियान के तहत भारतीय रेस्तरां, नेल बार, स्टोर और कार वॉश में छापेमारी की गई है। इनमें बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को काम पर रखे जाने की शिकायतें मिली थीं।

ब्रिटिश होम मिनिस्टर वेटे कूपर ने कहा कि उनके विभाग ने जनवरी में बड़े पैमाने पर छापेमारी की है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार आने के बाद से कुल 19000 लोगों को डिपोर्ट किया गया है। जनवरी महीने में ही 828 परिसरों पर रेड मारी गई है और 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीते साल की जनवरी के मुकाबले यह 73 फीसदी ज्यादा नंबर था। सात लोगों को तो अकेले हंबरसाइड स्थित भारतीय रेस्तरां में छापा मारकर अरेस्ट किया गया। इसके अलावा चार को हिरासत में लिया गया है।

ब्रिटेन की गृह सचिव यवेटे कूपर ने कहा कि इमिग्रेशन नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और उन्हें प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अवैध प्रवासियों को काम पर रखने और उनका शोषण करने वाले नियोक्ता इससे बच निकलते रहे हैं, लेकिन अब सरकार इस पर कड़ी निगरानी रखेगी। कूपर ने कहा, “बहुत से लोग अवैध रूप से देश में घुसने और काम करने में सफल रहे हैं, लेकिन अब इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार अवैध प्रवासियों और उन्हें लाने वाले मानव तस्करी के गिरोहों को समाप्त करने के लिए काम कर रही है। कूपर ने यह भी कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा और इमिग्रेशन डॉक्युमेंट्स की जांच में और सख्ती लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों को लेकर विमान पहुंचा अमृतसर, सबसे अधिक गुजरात-हरियाणा के नागरिक

बता दें कि अमेरिकी की सत्ता में लौटने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने सबसे पहले अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरती और उन्हें देश से बाहर करना शुरू कर दिया। ये सिलसिला अभी भी जारी है। अमेरिकी पुलिस और सुरक्षा बल देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों को ढूंढ-ढूंकर बाहर निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- निर्वासित भारतीयों के मामले पर संसद में हंगामा, कांग्रेस ने कहा, अमेरिका ने बेड़ियों में जकड़कर भेजा