अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी, गुजरात में बन रही ‘AAP’ की सरकार

केजरीवाल की भविष्यवाणी
मीडिया से बात करते अरविंद केजरीवाल।

आरयू वेब टीम। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने अब तक जितनी भी राजनीतिक भविष्यवाणियां की है, वो सच साबित हुई हैं। आज मैं आप लोगों के सामने एक और भविष्यवाणी करता हूं और लिखकर देता हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। राज्य में भाजपा के 27 साल के कुशासन का अंत होगा।

प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने सफेद कागज पर लिखा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। केजरीवाल ने कहा कि मैंने 2014 में कहा था कि कांग्रेस की जीरो सीटें आएंगी, ऐसा ही हुआ। मैंने पंजाब विधानसभा चुनाव में भविष्वाणी की थी कि नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारेंगे, चन्नी दोनों सीट गवां देंगे और बादल परिवार के सभी सदस्य चुनाव हारेगा, ऐसा ही हुआ।

वहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गुजरात के लोगों पर हमला कर रही है। हमारे साथ कुछ भी कर लें, लेकिन लोगों पर हमला मत करे। भाजपा की बौखलाहट का कारण बीजेपी को वोट देने की बात कहने वाले से पांच मिनट बातचीत करो तो हर कोई भाजपा छोड़ आप को वोट देने को बात करता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप की सरकार बनने के बाद 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजनाओं का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। हम पंजाब में ओपीएस का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। पुलिस-टीचर-ट्रांसपोर्ट-आंगनवाड़ी वर्कर्स-कच्चे कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे हैं, सभी का हल करेंगे।

वीडियो बनाने वाली कंपनी बन गई है भाजपा

वहीं केजरीवाल ने भाजपा पर हमला करते हुए ये भी कहा कि बीजेपी एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। भाजपा की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।

यह भी पढ़ें- स्टिंग वीडियो पर केजरीवाल का पलटवार, रोज नई नौटंकी लाती है BJP, इसकी भी करा लो जांच

उन्होंने कहा कि तीन चीजें साफ-साफ निकल कर आ रही हैं। 1- गुजरात का आम आदमी, भाजपा को वोट नहीं देने की बात खुलकर कहने से डरता है। 2- कांग्रेस का वोटर ढूंढने से भी नहीं मिलता। 3- भाजपा का बहुत बड़ा वोटर बेस आम आदमी पार्टी को वोट देने जा रहा है। पूरा गुजरात बदलाव मांग रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली के सीएम की मोदी सरकार को चुनौती, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ्तार करो ना