बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा 70 साल पुरानी गलती सुधारेगी कांग्रेस: मौलाना मदनी

70 साल पुरानी गलती

आरयू वेब टीम। कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे का जिक्र करते हुए मुंबई के आजाद मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अधिवेशन में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि कांग्रेस में भी कुछ सांप्रदायिक ताकतें थी, जिन्होंने देश का बड़ा नुकसान किया और उसी वजह से कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर रोक लगाकर कांग्रेस अपनी 70 साल पुरानी गलती को सुधार लेगी। साथ ही हम ना ही चुनाव लड़ते हैं और ना ही किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं, लेकिन हमें अपने देश से मोहब्बत है। हम इसे फलता-फूलता देखना चाहते है।

अरशद मदनी ने कहा कि कांग्रेस की लचकदार पालिसी की वजह से आज उसकी सत्ता चली गई। कर्नाटक में सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाकर चुनाव लडा गया था, लेकिन वहां की जनता ने नफरत को हरा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जिस देश के लिए कुर्बानी दी, उस देश में हमारा जीना मुश्किल किया जा रहा है। आज कांग्रेस कह रही है कि हम बजरंग दल पर पाबंदी लगाएंगे, लेकिन 70 साल पहले अगर इन ताकतों को रोका होता तो आज ये हाल कांग्रेस का ना होता।

यह भी पढ़ें- #KarnatakaElections2023: घोषणापत्र जारी कर कांग्रेस ने कहा, बजरंग दल को बैन तो बीजेपी के जनविरोधी कानूनों को करेंगे रद्द

इससे पहले अरशद मदनी ने कहा कि जो लोग देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, वह सब लोग गद्दार हैं। अगर हिंदू देश बनाने की बात कहने वाले गद्दार नहीं तो मुस्लिम देश की मांग करने वाले भी गद्दार नहीं कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश के अंदर मुसलमानों को डराकर धर्म परिवर्तन कोशिश की जा रही है। मदनी ने कहा कि जो लोग इस तरह से धर्म बदलवाने की कोशिश में लगे हैं उन्हें समझना चाहिए कि मुसलमान डरता नहीं है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बहुमत को प्रियंका ने बताया देश जोड़ने वाली राजनीति की जीत, लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न