MP की जनता से अखिलेश ने कहा, विकास नहीं बकवास करके भाजपा लेना चाहती है वोट

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश
जनता का अभिवादन स्वीकार करते अखिलेश।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ/दमोह। भाजपा ने किसानों, गरीबों, नौजवानों सहित सभी वर्गों को धोखा दिया है। वह विकास करके नहीं, बकवास करके जनता का वोट लेना चाहती है। ये बातें रविवार को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के दमोह जिला की पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

जनसभा में हिस्‍सा लेने मध्‍य प्रदेश पहुंचें यूपी के पूर्व सीएम ने हमला जारी रखते हुए कहा कि बीजेपी जातियों में नफरत  और धर्म के बीच खाईं पैदा करके वोट लेना चाहती है। हम मध्य प्रदेश में धोखेबाजों से जनता को सावधान करने आए हैं।

शौचालय तक के निर्माण में भ्रष्टाचार कर रही बीजेपी

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। बीजेपी सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, यह उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की पार्टी है, उसने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान आत्महत्या कर रहा है और नौजवान बेरोजगार भटक रहा है। कानून-व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। यह ऐसी पार्टी है जो शौचालय तक के निर्माण में भ्रष्टाचार कर रही है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक अभ्‍यर्थियों पर लाठीचार्ज: अखिलेश ने कहा छात्र-नौजवान विरोधी है योगी सरकार, सपा नेताओं ने जाना घायलों का हाल

अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश
जनसभा में उमड़ी भीड़।

15 सालों से क्‍या कर रही थी भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने पूछा, 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार क्या कर रही थी? इतने सालों की सरकार में भाजपा के मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक भी एक्सप्रेस-वे नहीं बना पाए, जिस पर लड़ाकू विमान उतारा जा सके। उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी सरकार ने ऐसा एक्सप्रेस-वे बना दिया जिस पर जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी उतारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता को धोखा देने के लिए भाजपा ‘‘दृष्टि पत्र‘‘ लाई, लेकिन अपना 2014 का ‘‘संकल्प पत्र‘‘ भूल गई है।

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश में भाजपा ने पहली जारी किया दो घोषणा पत्र, जानें कुछ खास बातें

देश को पीछे ले गयी कांग्रेस और भाजपा

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अपनी जनसभा में कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। आज उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर देश को पीछे ले जाने का काम किया है। देश के बैंकों का पैसा उद्योगपतियों को कांग्रेस और भाजपा ने दिया।

यह भी पढ़ें- MP, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव तीथि की घोषणा, 11 दिसंबर को आएगा फैसला

इस दौरान अखिलेश ने सपा प्रत्याशी अनुराग वर्धन सिंह को जिताने की जनता से अपील की। उन्‍होंने जिला पन्ना के पवई में प्रत्याशी कुंवर भुवन विक्रम सिंह के पक्ष में भी जनसभा को संबोधित किया।